मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उनके पीआरओ व गनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

on

|

Case filed against Minister Premchand Aggarwal

देहरादून। Case filed against Minister Premchand Aggarwal कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और युवक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला बेहद गरमा गया है। इस मामले में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उनके पीआरओ और गनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं, बीती देर रात युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र नेगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा मारपीट व गाली गलौज की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रदेश में राजनीतिक माहौल उस समय बहुत गरमा गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनका गनर बीच सड़क पर एक युवक की पिटाई करते दिखे।

वायरल वीडियो में कैबिनेट मंत्री सड़क किनारे अपने वाहन के पास खड़े होकर शिवाजी नगर निवासी युवक सुरेंद्र सिंह नेगी से बात कर रहे हैं। बातचीत अचानक हाथापाई में बदल गई। वीडियो में मंत्री सुरेंद्र पर थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनका गनर भी हाथापाई करने के बाद लात मारते हुए दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here