मिलावटखोरी में छह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

on

|

देहरादून। Case filed against six shopkeepers for adulteration चारधाम यात्रा मार्गों में खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन अन्य के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

अब तक 325 दुकानों का निरीक्षण कर 155 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मोबाइल टेस्टिंग वैन से 500 सैंपलों की जांच की गई। गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर मोबाइल टेस्टिंग वैन चलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान जारी है।

उपायुक्त गढ़वाल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीमों का गठन कर यात्रा मार्गों पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में बेची जा रही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटी या एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अब तक 355 दुकानों का निरीक्षण कर 155 नमूने जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here