बच्चों के सर पर लीसा उड़ेलने का मामला : यूकेडी ने की कार्रवाई की मांग

on

|

Case of pouring lisa on children’s head

देहरादून। Case of pouring lisa on children’s head अल्मोड़ा मे मासूम बच्चों के सर पर लीसा ठेकेदार द्वारा लीसा उड़ेलने पर यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने बाल विकास सचिव से कार्यवाही की मांग की है। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने सचिव हरिश्चंद सेमवाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि अल्मोड़ा जनपद में एक अमानवीय कृत्य सामने आया है। यहां मासूम बच्चों के सिर में लीसा उड़ेला गया। यह लीसा ठेकेदार के नेपाली कर्मचारियों का कारनामा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

अल्मोड़ा जिले की स्याल्दे तहसील की ग्राम पंचायत टिटरी ग्राम गुरना के बच्चों का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वन विभाग जौरासी ग्राम पंचायत सानेभीरा ग्राम चोना के जंगल मे लीसा ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा यह कृत्य किया गया।

घर से बुलाकर बच्चों के सिर में लीसा डाला गया। बच्चों का दोष है कि उन्होंने चंद गमले गिरा दिए थे। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने उत्तराखंड सरकार से निवेदन किया है कि इसका संज्ञान लेकर कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

जरा इसे भी पढ़े

शौर्य दिवस पर सीएम धामी ने कारगिल शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
छात्रों का शोषण नहीं होने देगा ब्राइट एंजेल्स स्कूल : मोर्चा
आमजन का जागृत होना जरूरी : महाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here