एसटीएफ की छापेमारी, भारी मात्रा में पकड़ा नकली दवाइयां बनाने का कच्चा सामान

on

|

Caught raw material for making counterfeit medicines

हरिद्वार। Caught raw material for making counterfeit medicines नकली दवाईयों के कारोबार पर एसटीएफ द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच दुकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली दवाएं बनाने का जखीरा बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते कुछ समय से एसटीएफ देहरादून को सूचनाएं मिल रही थी कि हरिद्वार क्षेत्र में कुछ स्थानों पर नकली दवाएं बनाने का कारोबार किया जा रहा है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसटीएफ द्वारा जब इस पर जांच की गयी तो मामला सही पाया गया।

इस पर आज एसटीएफ टीम द्वारा ग्राम सलेमपुर थाना गंग नहर रुड़की क्षेत्र में बतायी गयी 5 दुकानों में छापेमारी की गयी, जहां से एसटीएफ टीम ने दुकानों में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में नकली दवाइयां बनाने के कच्चे मटेरियल व तैयार एक्सपायरी दवाइयों को बरामद किया गया।

एसटीएफ के अनुसार इस मामले में अभी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

जरा इसे भी पढ़े

सीएम ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा
अग्निपथ योजना के खिलाफ हरीश रावत ने शुरू की पदयात्रा
गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन से मसूरी मार्ग बाधित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here