गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन से मसूरी मार्ग बाधित

on

|

Mussoorie road blocked due to landslide

मसूरी। Mussoorie road blocked due to landslide बारिश से मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन हो गया। जिससे करीब 2 घंटे के लिए मार्ग बाधित हो गया। मार्ग बाधित होने पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं, बीती देर रात को ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और मलबा हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। सुबह एक बार फिर लैंडस्लाइड हो गया। जिससे यातायात बाधित हो गया।

मसूरी के गलोगी पावर हाउस के पास एक भूस्खलन जोन है, जहां पहाड़ी दरकने और मलबा आने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विशेषकर रात को सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

स्थानीय लोग कई बार मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट को लेकर सरकार और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट करने की घोषणा भी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पहाड़ी का निरीक्षण भी किया था।

उन्होंने मार्ग का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट करवाने के निर्देश दिए थे। जिससे बार-बार रोड बंद होने से निजात मिल सके। बताया जा रहा है कि 4 करोड़ रुपए भी सरकार की ओर से स्वीकृत किए गए थे, लेकिन अभी तक भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है।

जरा इसे भी पढ़े

आकाश अंबानी होंगे रिलायंस जियो इनफोकॉम के नए चेयरमैन
उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का धन्यवाद देना चाहता हूँ: सीएम
प्रदेशवासियों को जल्द ही मिलेगी ई-एफआईआर की सुविधा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here