धामी के सिर पर दोबारा मुख्यमंत्री पद का ताज

on

|

Chief Minister’s crown again on Dhami’s head

देहरादून। Chief Minister’s crown again on Dhami’s head भारतीय जनता पार्टी के विधायक मंडल दल की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है। नए मुख्यमंत्री का 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होने की बात कही जा रही है।

उत्तराखंड में बीजेपी ने शानदार बहुमत तो हासिल कर लिया, लेकिन मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसे दूर करने के लिए बीजेपी में शीर्ष स्तर पर मंथन चला।

हालांकि चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। उन्हें कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है। पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे बीजेपी की एक रणनीति युवा वोटरों को साधने की भी हो सकती है।

ये रणनीति 2024 के लोकसभा चुनाव में रंग दिखाएगी। धामी को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है। कोश्यारी अब सक्रिय राजनीति में नहीं हैं और फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. राजनाथ सिंह के भी धामी करीबी माने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here