सेप्टिक टैंक में गिरने छह साल के बच्चे की मौत

on

|

मौके पर जमा लोग।

देहरादून। Child dies after falling into a septic tank मंगलवार की दोपहर सेलाकुई थाना क्षेत्र की शिवनगर बस्ती में एक छह साल का बच्चा खेलते हुए बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक में गिर गया। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शिवनगर बस्ती निवासी एक महिला घरों में सफाई का कार्य करती है। मंगलवार दोपहर महिला अपने छह साल के बच्चे को लेकर एक बिल्डिंग में सफाई का काम करने आई थी। महिला सफाई कर रही थी और बच्चा खेल रहा था। बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। बच्चा खेलते-खेलते टैंक में गिर गया।

बच्चे को खोजते हुए उसकी मां सेप्टिक टैंक तक पहुंची। बच्चे को सेप्टिक टैंक के भीतर देख वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए रोने लगी। चिल्लाने और रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया गया। कर्मचारियों ने बेहोशी की हालत में बच्चे को टैंक से बाहर निकाला।

महिला और उनका पड़ोसी बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान शिवनगर निवासी मोहम्मद साहिब पुत्र मजीद के रूप में हुई है। बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।  पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here