उत्तराखंड आगमन पर सीएम ने किया रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत

on

|

CM Dhami welcomes Defense Minister Rajnath Singh

देहरादून। CM Dhami welcomes Defense Minister Rajnath Singh मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित थे। वहां से राजनाथ सिंह मसूरी के लिए रवाना हुए।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर ने सेंट जार्ज कॉलेज हेलीपैड पर लैंड किया। बीजेपी मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल ने गुलदस्ता भेंट कर राजनाथ सिंह का स्वागत किया और लौटते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से मिलने का समय मांगा, जिसे राजनाथ सिंह ने स्वीकार कर लिया।

इसके बाद राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से एलबीएस प्रशासनिक अकादमी के लिए रवाना हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मसूरी भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने सोमवार को मसूरी में यातायात प्लान जारी किया था।

वीआईपी कार्यक्रम के दौरान जेपी बैंड से किंग्रेग तिराहे से लाइब्रेरी चौक से एलबीएस अकादमी की ओर जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों के लिए सुबह 10 से 11 बजे और दोपहर 12 से एक बजे तक आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया था।

जरा इसे भी पढ़े

झूठे शपथ पत्र से एमडी बने अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करे सरकार : मोर्चा
350 बीघा सरकारी जमीन को कब्जा कर बेचने का ‘खेल‘
पीएम मोदी के नेतृत्व में 08 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया गरीब कल्याण सम्मेलन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here