सीएम ने लिया पप्पू प्रजापति की लस्सी का आनंद

on

|

लस्सी का आनंद लेते सीएम।

CM enjoyed Pappu Prajapati’s lassi

खटीमा/देहरादून। CM enjoyed Pappu Prajapati’s lassi मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को अपने निजी आवास नगला तराई से टनकपुर यकार सेद्ध यात्रा के दौरान अमाऊ में पप्पू प्रजापति की अमन लस्सी स्टोर पर रूककर लस्सी का आनन्द लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता का हाल.चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक स्थानीय शीतल पेय उत्पादों का उपयोग किया जाये और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाये।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं, इसी की बानगी है कि मुख्यमंत्री अधिकांशः स्थानीय उत्पादों का स्वाद लेने से खुद को नहीं रोक पाते हैं और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु सीधे दुकानों पर पहुॅच स्थानीय उत्पादों का भरपूर उपयोग करते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु एक जनपद दो उत्पाद योजना लागू की गई है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंहए उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट सहित रमेश जोशी ष्रामू, मण्डी अध्यक्ष नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here