कांग्रेस ने देश को घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया : जेपी नड्डा

on

|

पिथौरागढ़। Congress gave nothing to the country except scams भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान दशकों तक जनता के साथ छल किया है। कांग्रेस ने देश को घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया। इस दौरान जेपी नड्डा ने तमाम घोटालों की याद दिलाते हुए जनता से कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए कहा। जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने आकाश, जल, थल तीनों जगह घोटाले किये हैं।

उन्होंने कहा उत्तराखंड वीर भूमि है. इसके बाद भी कांग्रेस ने भारत की सेना पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कांग्रेस ने सेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े किये। कांग्रेस सेना के हर एक्शन का प्रमाण मांगती है। पिथौरागढ़ी में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा आज भारत तमाम क्राइसिस के बाद भी आर्थिक जगत में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान जेपी नड्डा ने जनता से तीसरी बार अजय टम्टा के साथ प्रदेश में बीजेपी के सभी कैंडिडेट को जिताने की अपील की। जेपी नड्डा ने कहा 2014 के बाद भारत ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा पीएम आवास योजना के जरिये गरीबों को आवास मिला। जिसमें से एक लाख आवास केवल उत्तराखंड में बने।

इसमें से भी 11 हजार सिर्फ पिथौरागढ़ जिले में बनाये गये हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी दी। जेपी नड्डा ने उज्ज्वला योजना को महिलाओं के लिए समर्पित योजना बताया। उन्होंने बताया देश भर में पीएम मोदी ने 11 करोड़ गैस के कनेक्शन दिये। जिसमें से एक लाख कनेक्शन उत्तराखंड की महिलाओं को दिये।

पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खुला है। इसके लिए केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा पीएम मोदी, धामी सरकार की मदद से लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन का सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा उत्तराखंड में रोड, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर नित नये काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड में यूसीसी को लेकर पहल की गई है, जो देश के लिए नजीर बनेगा। साथ ही वाइब्रेंट विलेज को लेकर भी जेपी नड्डा ने अपने विचार रखे। इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ पहुंचने पर सीएम धामी ने उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here