कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी विधायकों ने दिया धरना

on

|

कांग्रेसी विधायक धरना देते हुए।

Congress MLAs staged a sit-in over law and order

देहरादून। Congress MLAs staged a sit-in over law and order विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़, भुवन कापड़ी, राजेंद्र भंडारी, मदन सिंह बिष्ट ने विधानसभा में धरना दिया। इस मुद्दे को लेकर सभी कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों में बैठकर अपना विरोध जताया।

इस मौके पर कांग्रेस विधायकों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ रहा है। बदमाश बेखौफ होकर अपनी आपराधिक गतिविधियों को अन्जाम दे रहे है। जिससे जनता के बीच भय का वातावरण बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का सुख भोगने के लिए शासन में आई है। जनता के हितों से इस पार्टी को कोई लेना देना नही है। ऐसे हालत में कांग्रेस चुप नही रहेगी। सदन से लेकर सड़क तक भाजपा  सरकार की जनविरोधी नितियों का विरोध लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here