भर्ती घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

on

|

Congress protest against recruitment scams

देहरादून। Congress protest against recruitment scams उत्तराखण्ड में फैले व्यापक भर्ती घोटालों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में शहीद स्थल पर धरना दिया गया है।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य आन्दोलन के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की जनता ने बहुत आशा और विश्वास के साथ भाजपा को भारी बहुमत के साथ डबल इंजन का तोहफा दिया था, परन्तु भय-भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

राज्य सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार मुहैया कराना तो दूर जिन सरकारी पदों पर अभी तक भर्तियां की भी गई हैं उनमें भारी भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद को अंजाम दिया गया है।

गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही सरकारी संस्थाएं बेचने के साथकृसाथ सरकारी नौकरियां भी लाखों रूपये लेकर बेची जा रही है, यह सरकारी विभागों की भर्तियों में भारी भ्रष्टाचार का जीताकृजागता प्रमाण है।

राज्य में भ्रष्टाचार फलता फूलता जा रहा

भाजपा नेताओं के संरक्षण में पेपर लीक, सरकारी विभागों में नियुक्ति हेतु चल रही धांधली में गिरफ्तारियों से साबित हो गया है कि राज्य में भ्रष्टाचार किस हद तक फलता फूलता जा रहा है।

उन्होनें कहा कि इन घोटालों व भ्रष्टाचारों की न्याययिक स्तर पर जांच हो और जांच में चाहें कोई भी दोषी हो उसको सजा मिलनी चाहिए। श्री गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही सरकारी संस्थाएं बेचने के साथ साथ सरकारी नौकरियां भी लाखों रूपये लेकर बेची जा रही है|

सरकारी विभागों की भर्तियों में 15-15 लाख में पेपर लीक का मामला भारी भ्रष्टाचार का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में पेपर लीकध्सरकारी विभागों में नियुक्ति हेतु चल रही धांधली में गिरफ्तारियों से साबित हो गया है कि राज्य की सभी सरकारी नियुक्तियों में भ्रष्टाचार किस हद तक फलता फूलता जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, मीडिया चेयरमैन पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महामंत्री गोदावरी थापली, दर्शन लाल, गौरव चैधरी, अश्विनी बहुगुणा, संजय किशोर, नवीन जोशी सहित कई कांग्रेसी शामिल रहे।

जरा इसे भी पढ़े

पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा
शौर्य दिवस पर सीएम धामी ने कारगिल शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
छात्रों का शोषण नहीं होने देगा ब्राइट एंजेल्स स्कूल : मोर्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here