संदिग्ध हालत में मिला कॉन्स्टेबल का शव

on

|

हरिद्वार। Constable body found in suspicious condition नगर कोतवाली क्षेत्र में सप्तऋषि फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में देहरादून में तैनात कॉन्स्टेबल का शव मिला है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस मौत के सही कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस के अनुसार, देहरादून में तैनात कॉन्स्टेबल कैलाश भट्ट 18 अगस्त को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा के मॉनसून सत्र में ड्यूटी के लिए गया था। मगर वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर कॉन्स्टबेल के परिवार वालों ने कॉन्स्टेबल की हरिद्वार कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। कैलाश भट्ट रुद्रप्रयाग के तिमली के रहने वाला है।

रविवार देर रात सप्तऋषि फ्लाईओवर पर कॉन्स्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। पास में ही उसकी कार भी खड़ी थी। गाड़ी के अंदर वर्दी और अन्य सामान था। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है। जानकारी देते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉन्स्टेबल का शव मिला है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण सामने आ पाएगा। सोमवार को डॉक्टरों का पैनल कॉन्स्टेबल के शव का पोस्टमॉर्मट किया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सभी स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here