मुठभेड़ में गोली लगने से कांस्टेबल घायल

on

|

जांच में जुटी पुलिस।

देहरादून। Constable injured due to bullet injury in encounter बीती देर रात थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली लगी और बदमाश एहसान के पैर में एक गोली लगी है।

सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घायल कांस्टेबल और दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है। आरोपियों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचा बरामद किया है। आरोपी फैजान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश था। जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे थे। आरोपी पर दो वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है। फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा था।

वहीं दूसरे आरोपी शमीम के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here