संजय नौटियाल फर्जी तरीके से चुनाव लड़ कर बना पार्षद : परवीन भारद्वाज

on

|

सोसाईटी के सचिव परवीन भारद्वाज|

councilor Sanjay Nautiyal

देहरदून। councilor Sanjay Nautiyal राजपुर रोड स्थित अंसल ग्रीन वैली का मामला आए दिन नए नए विवादो में आ रहा है सोसाईटी के सचिव परवीन भारद्वाज ने पार्षद नौटियाल पर फर्जी तरीके से पेपर लगा कर चुनाव लड़ कर पार्षद बनने का आरोप लगाया है।

सचिव भारद्वाज का कहना है कि पार्षद नौटियाल के चुनाव के दौरान लगाए गए दस्तावेज की जांच की जाए, तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। हमारे संवाददाता से बातचीत में सचिव परवीन भारद्वाज ने सबूत दिखाते हुए इल्जाम लगाए हैं कि संजय नौटियाल पर कॉलेज मैं फर्जी तरीके से प्रवेश लेने एवम झूठे प्रमाण पत्र देने के जुर्म में कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर देवेन्द्र भसीन ने थाना डालनवाला में दिनांक 21/3/2017 को शिकायती पत्र लिखा है जो अब तक लंबित है।

परवीन भारद्वाज ने बताया कि पार्षद का घर नगर निगम की जमीन पर बना हुआ है, साथ ही नगर निगम की कुछ जमीनो पर भी कब्जा किया हुआ। एक फोटो वायरल हो रही जिसमें पूर्व सचिव उत्तराखंड ओम प्रकाश, संजय नौटियाल एक साथ दिखाई दे रहे हैं जिस पर प्रवीन भरद्वाज का कहना है कि पूर्व सचिव उत्तराखंड ओम प्रकाश से घनिष्ठता होने की वजह से पार्षद पर कोई करवाई नही हो रही है।

आपको बता दे की बीते कुछ रोज पहले बिना नगर आयुक्त के आदेश के सचिव परवीन भारद्वाज के घर की बाउंडरी को अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़ने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खुब वायरल भी हुआ था। जिस पर पार्षद संजय नौटियाल साहित कुछ अन्य पार्षदों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here