क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

on

|

ऋषभ पंत की दुर्घटनाग्रस्त कार।

Cricketer Rishabh Pant seriously injured in road accident

देहरादून। Cricketer Rishabh Pant seriously injured in road accident भारतीय क्रिकेटर और उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंत की कार दिल्ली-देहरादून हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई।

एक्सीडेंट के समय पंत कार में अकेले थे। पंत तब दिल्ली से अपने घर रुड़की लौट रहे थे। ऋषभ पत के सिर और पीठ में गंभीर चोट आई हैं। वे देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉक्टरों का पैनल लगातार उनकी जांच कर रहा है।

मैक्स हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट आशीष यागनिक के मुताबिक ऋषभ की स्थिति सामान्य है। वह लगातार डॉक्टरों से बातचीत भी कर हैं। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5.30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था।

मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया गया जहां से उन्हें देहरादून रेफर किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ की मां से फोन पर बातचीत की है और अच्छे इलाज का भरोसा दिलाया है।

सभी संभव व्यवस्था करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऋषभ पंत के इलाज मंे कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कहा कि ऋषभ पंत के इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समुचित इलाज करने की सभी संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

ऋषभ पंत के लिए सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर जारी है। क्रिकेट जगत से उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। दिग्गज क्रिकेटर और वर्तमान खिलाड़ी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फैंस भी पंत की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हाल ही में वे भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश से सीरीज खेलकर लौटे हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 और वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय  टीम से बाहर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here