खाताधारक के खाते से साइबर ठग ने हजारों की नकदी उड़ाई

on

|

Cyber thugs stole thousands of cash from account

रुद्रपुर। Cyber thugs stole thousands of cash from account पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने की बात कह ओटीपी नम्बर हासिल करने के बाद खाताधारक के खाते से 96233 रूपये निकाल लिये गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी।

गोपाल साधुका पुत्र शिबु साधुका निवासी आदर्श इन्द्रा बंगाली कालोनी ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। जो कि काफी पुराना है। जिसकी कुल लिमिट 1,10,000 रुपये हैं।

उन्होंने बताया कि जिस सम्बन्ध में 28 फरवरी 2023 को उसके मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति की काल आयी। काल करने वाले ने स्वयं को बैंक का अधिकारी बताकर तथा उसके क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने व कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 2,50,000 रुपये करने की बात बतायी।

बताया कि रजिस्टर्ड नम्बर पर ओटीपी हमारे द्वारा भेजा जायेगा।  इसके बाद उस व्यक्ति ने उसेे धोखे में रख कर कई बार ओटीपी पूछ लिया। बाद में शक होने पर जब उसने कार्ड की लिमिट बढने की जानकारी प्राप्त करने के लिये अपने कार्ड की लिमिट चैक की तो उसके कार्ड से कुल 96233-1रुपये कटने की जानकारी का मैसेज आ गया।

गोपाल का कहना है कि उस व्यक्ति द्वारा छलकपट कर कम्प्यूटर संसाधनों का दुरूपयोग किया गया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here