कार में मिला महिला और पुरुष का शव

on

|

देहरादून। Dead bodies of man and woman were found in car थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर खड़ी कार में एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिली, जिसमें एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले।

घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि यह वाहन मृतक राजेश साहू का ही था, तथा राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे, राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है। महेश्वरी देवी विधवा है। घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संधिक्त स्थिति नहीं पाई गई व दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए।

दोनों के परिजनों ने भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है, प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की दोनों ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था व घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार एसी ऑन रहने के कारण, गैस, तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो। प्रथमद्रष्टया संभवत दोनो ने अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में एसी की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है।

घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु, साक्ष्य नहीं पाए गए। शवो का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here