खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

on

|

मौके पर मौजूद पुलिस।

dead body found in farm

रुड़की। dead body found in farm राज विहार कॉलोनी में खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के सिर पर चोट के निशान है। जिसके चलते मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के राज विहार कॉलोनी के पास एक खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस को सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मृतक के शव का निरीक्षण किया तो सिर पर चोट के निशान मिले। साथ ही कुछ दूरी पर एक हेलमेट भी पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कुछ और नहीं मिला।

पुलिस ने उसकी शिनाख्त के लिए जेब की तलाशी भी ली। लेकिन जेब से कुछ सामान बरामद नहीं हुआ। जिससे अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि उस व्यक्ति का किसी के साथ झगड़ा हुआ होगा।

झगड़े में उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया है। जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह भी पता चल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here