संदिग्ध हालत में पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव

on

|

Dead body of a young man found hanging from a tree

रुद्रपुर। Dead body of a young man found hanging from a tree थाना दिनेशपुर क्षेत्र में  संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।

मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आनन्दखेड़ा निवासी 35 वर्षीय गौरांग मिस्त्री बुधवार की सुबह घर से कुछ दूर मोहनपुर रोड के पास आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

पेड़ पर लटका मिला शव को कुछ लोगों ने देखा तो इसकी सूचना घर वालों को दी। उसे लटका देख मौके पर भारी भीड़ जाम हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है। युवक ने सुसाइड नोट में स्वयं को मौत का जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि मैं जिंदगी से काफी दुखी हूं। जिसके चलते मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

मेरी माँ मुझे माफ कर देना और मेरे बच्चे का ध्यान रखना। मृतक का एक सात साल का पुत्र है। वह पत्नी और बच्चे के साथ गांव में रहता था।  फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ कर रही है। उधर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here