संदिग्ध परिस्थितियों में गौशाला में मिला युवक का शव

on

|

रुद्रप्रयाग। Dead body of young man found in cowshed अगस्त्यमुनि विकास खंड के ग्राम डोभा भौंसाल में गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय रोशन सिंह मृत पाया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि बीती देर रात हुई घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह परिजनों से प्राप्त हुई। इस पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बुरी तरह आग में जला 18 वर्षीय रोशन सिंह पुत्र गोपाल सिंह राणा का शव घर से 20 मीटर की दूरी पर प्रेम सिंह की गौशाला के छोटे से कमरे में मिला।

परिजन एवं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह जब परिजन गौशाला पहुंचे तो रोशन को जली हुई हालात में मृत देखकर हतप्रभ हो गए। परिजनों के चीखने चिल्लाने पर गांववासी एकत्रित हुए। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की जांच की जायेगी।

रोशन राइंका अगस्त्यमुनि में कक्षा 11वीं का छात्र था। इसके पिता गोपाल सिंह राणा अगस्त्यमुनि में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। इन दिनों रोशन अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए अपने गांव डोभा गया था। रोशन के 12 वर्षीय चचेरे भाई का कहना है कि शांत स्वभाव के रोशन ने रात को 10 बजे तक उसके साथ रहकर मोबाइल पर डरावनी पिक्चर देखी। जिसके बाद वो शौचालय जाने को बोलकर कमरे से बाहर निकल गया। रोशन के मां-पिता व छोटी बहन दूसरे कमरे में सो रहे थे। घर के बिल्कुल नजदीक हुई इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here