‘भ्रष्टाचार’ के ‘दीपक’ से उत्तरकाशी में होगा ‘उजाला’

on

|

मौहम्मद शाह नज़र

देहरादून। Deepak Bijalwan राजनीति में कहावत है कि कल का दुश्मन आज का दोस्त बन सकता है, मगीर उत्तराखंड भाजपा ने इस कहावत को ताज़ा मिसाल बना दिया है। जिस दीपक बिजल्वाण को कल तक भाजपा नेता और कार्यकर्ता “उत्तराखंड का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी” कहकर घेर रहे थे, उसी को आज पार्टी ने खुले दिल से गले लगा लिया। दीपक, जो उत्तरकाशी जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, अब आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इस कदम से भाजपा के भीतर ही भूचाल आ गया है। आपदा के कठिन समय में लिए गए इस फैसले ने पार्टी के अपने विधायकों को भी नाराज़ कर दिया है। मामला इतना गरमा गया कि दो मौजूदा और दो पूर्व विधायकों सहित 10 नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर साफ कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ
लड़ने का दावा करने वाली भाजपा का यह फैसला जनता के भरोसे को तोड़ेगा।

विरोध करने वाले नेताओं का तर्क है कि पार्टी ने जिस व्यक्ति पर पहले भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए, उसे अब अपने “परिवार” में शामिल करके खुद अपनी साख पर चोट पहुंचाई है। वे पूछ रहे हैं, क्या भाजपा के लिए भ्रष्टाचार केवल विपक्षियों का मुद्दा है?

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह घटना भाजपा के लिए नैतिक संकट का संकेत है। जहां एक ओर वह खुद को “ईमानदारी की पार्टी” बताती है, वहीं दूसरी ओर विवादित छवि वाले नेताओं को अपने पाले में लाकर विरोधियों को हमला करने का खुला मौका दे रही है। जनता के बीच अब यही सवाल गूंज रहा है, क्या भाजपा के लिए भ्रष्टाचार अब ‘दल बदल’ के साथ धुल जाने वाली चीज़ बन चुका हैं।

देहरादून। दीपक बिजलवाण के भाजपा में शामिल होने की खबर लगते ही भाजपा के दो वर्तमान विधायकों और दो पूर्व विधायकों सहित 10 से अधिक नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व सीएम पुष्कर सिंह धामी को चिठ्ठी लिख कर कहा था दीपक बिजल्वाण जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार के आरोपों से कुख्यात है, उनकों भाजपा में शामिल न किया जाए, मगर पार्टी ने सबकों दरकिनार कर दीपक से अपने घर में उजाला करने की जुगत लगा ली है। पार्टी ने अपने ही विधायकों, दायित्वधारियों और संगठन के पदाधिकारियों की आवाज़ को अनसुना कर दिया है।

सेवा में, श्रीमान महेंद्र भट्ट जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखण्ड।

सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड सरकार।

विषय-श्री दीपक बिजलवाण निवर्तमान अध्यक्ष जिला पंचायत उत्तरकाशी को भारतीय जनता पार्टी में सम्मलित करने के विरोध में।

मान्यवर जी, निवेदन है कि उक्त श्री दीपक बिजल्वाण जनपद ही नहीं बलकी पूरे प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार के आरोपों से कुख्यात है, हमें जानकारी मिली है कि पार्टी संगठन में उनको सम्मलित करने की चर्चा है, उस परिस्थिति में आम जनमानस एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में पार्टी संगठन की छवी व्यापक रूप से धुमिल होगी और पार्टी कार्यकतीओं में भारी आक्रोश व्याप्त होगा। पंचायत चुनाव में निर्वाचित सदस्यों द्वारा पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशीयों को दीपक बिजल्वाण के द्वारा कारीत भ्रष्ट्राचार के विरुध जांच करवाने की शर्त पर समर्थन दिया गया है।

अतः निवेदन है कि श्री दीपक बिजल्वाण की व्यापक भ्रष्टाचार की छवी को देखते हुए तथा सरकार जीरो टॉलरेन्स की नीति पर अमल करने हेतु कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाय एवं पार्टी संगठन से ऐसे पैशक्तियों को दूर रखा जाय।

दुर्गेश्वर लाल विधायक पुरोला, सुरेश चौहान विधायक गंगोत्री, राम सुंद्रर नौटियाल दायित्वधारी, प्रताप पंवार दायित्वधारी, केदार सिंह रावत पूर्व विधायक, विजयपाल सजवाण पूर्व विधायक, रमेश चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह राणा पूर्वजिलाध्यक्ष, मनवीर चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा, स्वराज विद्वान राष्ट्रीय मंत्री एससी मोर्चा भाजपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here