डंपर चालकों ने मंडी कर्मचारी को बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला

on

|

Dumper drivers brutally thrashed the mandi worker to death

खटीमा। Dumper drivers brutally thrashed the mandi worker to death मंडी समिति के अतिथि गृह में ठहरने को लेकर दो डंपर चालकों ने मंडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बेरहमी से पीट दिया। जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दो डंपर चालक शनिवार को मंडी के गेस्ट हाऊस में ठहरने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनकी वहां मौजूद मंडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी कूर्मांचल कालोनी रेलवे फाटक के समीप कचनालागाजी काशीपुर निवासी 35 वर्षीय कैलाश थापा पुत्र लाल बहादुर से कहासुनी हो गई।

मामला इतना बढ़ा कि डंपर चालकों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश हो गया। यह देख मंडी गेट पर तैनात गार्ड ने दोनों चालकों को पकड़ लिया। साथ ही बेहोश हुए कर्मी कैलाश को जिला उप चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

मृतक कैलाश अविवाहित था

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। साथ ही घटना की सूचना उसके स्वजनों को दे दी। रविवार को उपनिरीक्षक होशियार सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक कैलाश अविवाहित था। वह अपने पीछे बड़े भाई नरेंद्र थापा व माता को रोता बिलखता छोड़ गया है।

मंडी समिति के लिपिक जीवन सिंह ने बताया कि कैलाश वर्ष 2018 से मंडी समिति खटीमा में चतुर्थ श्रेणी पद कार्यरत था। लगभग डेढ़ वर्ष से वह मंडी समिति टनकपुर में सबंद्घ चल रहा था। वर्तमान में वह मंडी के आवासीय परिसर में ही रहता था। कोतवाल नरेश चैहान ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जरा इसे भी पढ़े

प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर को देश को कृषि एवं बीज उत्पादन में क्रांति लाने का श्रेय जाता है : राज्यपाल
घोड़े के धक्के से खाई में गिरी महिला यात्री, घायल
युवती का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो डाले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here