गुच्‍चुपानी में ई रिक्शा चालक की हत्या

on

|

मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।

E rickshaw driver killed in Guchupani

देहरादून। E rickshaw driver killed in Guchupani कैंट स्थित गुचुपानी में एक ई.रिक्शा चालक की सर पर वार कर हत्या कर दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। कैंट कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दून के पुलिस कप्तान दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मोहसीन निवासी तेलपुर चौक शिमला बायपास ई रिक्शा चालक था। वह प्रतिदिन सुबह 8 बजे काम पर निकलता था और शाम को 4 बजे खाना खाने के लिए घर पहुंचता था।

सोमवार को वह घर नहीं पहुंचा और ना ही उससे संपर्क हुआ तो उसके स्वजन उसे ढूंढते हुए गुच्‍चुपानी तक पहुंच गए। गुच्‍चुपानी नदी किनारे जंगल में उसका शव बरामद हुआ। स्वजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली कैंट पुलिस को दी।

एसपी सिटी सरिता डोभालए सीओ नीरज सेमवाल व कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में सामने आया कि घटनास्थल पर शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई हैं।

कोल्डड्रिंक में शराब में मिलाई हुई थी। इसके अलावा पुलिस को कुछ और संदिग्ध सामान भी घटनास्थल से बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया की जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here