कैप संचालकों के विवाद में कर्मचारी की धारदार हत्यार से हत्या

on

|

Employee killed with sharp weapon

देहरादून। Employee killed with sharp weapon ऋषिकेश के थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत गट्टूगाड़ में स्थित दो कैंप संचालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष के तीन लोगों ने कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गट्टूगाड़ यमकेश्वर प्रखंड जिला पौड़ी गढ़वाल स्थित शिवालिक कैंप में बीती मध्यरात्रि करीब 12.30 बजे यह वारदात हुई। लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह का शिवालिक नाम से कैंप है।

शिवालिक कैंप संचालक का बगल में ही स्थित एकलव्य कैंप संचालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में आ गए थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई।

एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22 वर्ष) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिसके बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तीन व्यक्तियों को हिरासत मे लिया है। इस मामले में पुलिस पूरी तरह से पड़ताल कर रही है।

जरा इसे भी पढ़े

केदार घाटी में भीड़ को काबू करने को आईटीबीपी तैनात
सड़क हादसे में कार चालक की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
मुख्यमंत्री धामी ने किया आईआरबी के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here