पूर्व सैनिक ने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या

on

|

गैरसैंण। Ex-soldier kills younger brother wife हरसारी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पूर्व सैनिक ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते पूर्व सैनिक ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि बीते देर रात जिला कंट्रोल रूम से उक्त घटना की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद थाना अध्यक्ष गैरसैंण को सूचना दी गई और घटनास्थल पर जाने के लिए निर्देशित किया गया।

जिसके बाद गैरसैंण थानाध्यक्ष जयपाल सिंह नेगी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी पूर्व सैनिक विनोद सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले काशीपुर में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची को उसकी सौतेली मां द्वारा मार डालने का मामला सामने आया था। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद उसने उसके शव को एक अर्ध निर्मित मकान के भरान में दबा दिया था। पूरी घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ। पुलिस ने जब आरोपी महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here