रेल परियोजना के एडिट टनल 7 में धमाका, एक कर्मचारी की मौत

on

|

Explosion in edit tunnel 7 of rail project

रुद्रप्रयाग। Explosion in edit tunnel 7 of rail project ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की रैंतोली में निर्माणाधीन एडिट टनल 7 पर हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई। जिससे बाद गुस्साए कर्मचारी और मजदूरों ने सुमेरपुर मेगा कंपनी कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही निर्माण कार्य रोक दिया।

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया मुआवजा देने की मांग की। रैंतोली एडिट टनल 7 पर लापरवाही के कारण हुए विस्फोट से यहां काम कर रहे एक कर्मचारी गुड्डू भिलंगवाल उम्र 40 वर्ष निवासी क्वीली की मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही कर्मचारी और मजदूरों ने मेगा कंपनी कार्यालय में प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में कर्मचारी मजदूरों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही कंपनी द्वारा बाहर निकाले गए 6 लोगों को वापस काम पर रखने की मांग की।

वहीं, मजदूरों ने कहा कि विस्फोट में घायल व्यक्ति को उचित उपचार और आर्थिक सहायता दी जाए। प्रत्यक्षदर्शी अनुज भट्ट ने कहा वह दोनों टनल के अंदर काम कर रहे थे। जबकि उनके साथ गुड्डू कैप्सूल भर रहा था. साथ ही ब्लास्टिंग भी सामने रखी थी।

कुछ ही देर में ब्लास्टिंग में विस्फोट हुआ और गुड्डू भिलंगवाल की मौत हो गई। मेगा कंपनी के डीजीएम एचएन सिंह ने कहा कंपनी के नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। कंपनी पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ है।

जरा इसे भी पढ़े

रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथों पकड़ा
नाबालिग के दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
वन विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी का हत्‍यारा गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here