पिता ने जताई अपने एनआरआई पुत्र की हत्या करने की आशंका

on

|

प्रेसक्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए।

Father expressed apprehension of killing his son

करोड़ों रुपए की संपत्ति को लेकर पुत्र वधू पर लगाया आरोप
25 दिसंबर 2022 की इस घटना को लेकर वृद्ध पिता ने की मामले की सीबीआई जांच की मांग
पुलिस पर भी लगाया मामले की रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप

देहरादून। Father expressed apprehension of killing his son एक वृद्ध व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू पर करोड़ों रुपए की संपत्ति जायदाद को लेकर अपने एनआरआई पुत्र की हत्या करने और कराने की आशंका का आरोप लगाया है। न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने वाले वृद्ध व्यक्ति ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि संबंधित थाने में मामले की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई और उल्टे ही उसको कटघरे में खड़ा कर दिया गया।

पीड़ित व्यक्ति ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह अपने पुत्र की हत्या के मामले को लेकर अब सीधे प्रदेश के डीजीपी से गुहार लगाएंगे। उन्होंने मांग की है कि मामले की तत्काल सीबीआई जांच कराई जाए जिससे कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

स्थानीय रानी पोखरी थानों गांव के निवासी 84 वर्षीय प्रमोद कुमार वात्सल्य ने आज मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों के सम्मुख अपने एन आर आई पुत्र विजय वात्सल्य की हत्या किए जाने की आशंका को लेकर अपना दर्द रखा।

उन्होंने कहा कि मेरा पुत्र विजय वात्सल्य अमेरिका का नागरिक था, जो कि देहरादून आया हुआ था उनका कहना है कि विगत 25 दिसंबर 2022 को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके पुत्र विजय वात्सल्य की मृत्यु हो गई थी।

गुंडों ने उसके साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार और मारपीट भी की

वृद्ध व्यक्ति का आरोप है कि विगत 25 दिसंबर 2022 को उनको सूचना मिली थी कि उनके पुत्र विजय वात्सल्य की की मृत्यु हो गई है। पुत्र की मृत्यु होने की सूचना मिलने पर वे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ स्थानीय सहस्त्रधारा स्थित श्मशान घाट पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वहां पर उनकी पुत्रवधू सुनीता वात्सल्य कुछ गुंडों के साथ मिलकर मेरे पुत्र का जबरन दाह संस्कार करने में लगी हुई है|

पिता का आरोप है कि जब उसके द्वारा आनन-फानन में विजय वात्सल्य का दाह संस्कार करने के बारे में पूछा गया तो सुनीता वात्सल्य तथा उसके साथ आए गुंडों ने उसके साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार और मारपीट भी की।

साथ ही मेरे बेटे की चिता को आग लगाकर सारे सबूत नष्ट भी कर दिए, पीड़ित वृद्ध व्यक्ति प्रमोद कुमार वात्सल्य ने पत्रकारों के सम्मुख अपना दर्द रखते हुए कहा कि जब वे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए संबंधित थाना राजपुर गए तो वहां पर उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई यही नहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी उनके द्वारा अपने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका को लेकर तहरीर दी गई थी, लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही अथवा जांच-पड़ताल नहीं की गई।

उनका कहना है कि मेरे पुत्र की करोड़ों रुपए की संपत्ति जायदाद को लेकर अमेरिका निवासी मेरे पुत्र विजय वात्सल्य की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने पुत्र की हत्या के मामले को लेकर सीबीआई की जांच कर रहे हैं।

साथ ही अब वे उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक से भी मुलाकात करके न्याय की गुहार लगाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ संजय वात्सल्य व आरती भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here