बस ने दो पुलिस कर्मियों को कुचला, महिला दारोगा की मौत

on

|

देहरादून। Female Sub inspector dies in road accident नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अजबपुर फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया। जिसमें एक पुलिस महिला दरोगा की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गई, जिसका कि अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक महिला दारोगा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना अजबपुर फलाईओवर पर एक निजी बस ने स्कूटी सवार दो महिला पुलिस कर्मियों को कुचल दिया। हादसे में मौके पर महिला सब इंस्पेक्टर कांता थापा की मौत हो गई। दूसरी महिला सिपाही शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहंुचाया गया। इस सड़क हादसे की पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सब इंस्पेक्टर के शव को एंबुलेंस के जरिए मोर्चरी भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा बस चालक को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ के लिए ले जाया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबध में आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here