लाखों की कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार

on

|

देहरादून। Foreign woman arrested with cocaine worth lakhs दून पुलिस ने 16.35 ग्राम कोकीन के साथ एक विदेशी महिला सहित तीन नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नशा तस्कर कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है। गिरफ्तार नशा तस्कर बड़ी-बडी पार्टियों और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को कौकीन की सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 63 हजार 5 सौ रुपये भी बरामद किए है।

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान थाना राजपुर पुलिस को पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को नशीले पदार्थाे के साथ गिरफ्तार किया गया।

सान्यु डायना पत्नी गेर्शाेम तुल्यगयेन्डा निवासी युगांडा देश हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली, सारथी साहनी पुत्र स्वर्गीय सुनील साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला व रितिका साहनी पत्नी सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला को गिरफ्तार किया। जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी सान्यु डायना बताया गया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सो में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है। नशा तस्कर डिमाण्ड पर आरोपी सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी।

गिरफ्तार नशा तस्कर सारथी साहनी ने पूछताछ में बताया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है, जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थीं, के साथ दून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थाे की सप्लाई करवाता है, चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here