लाखों की प्रतिबंधित लकड़ी सहित चार गिरफ्तार

on

|

पकड़े गए आरोपी।

टिहरी। Four arrested with contraband wood worth lakhs प्रतिबन्धित लकड़ी की तस्करी कर रहे चार लोगों को पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से दस लाख की लकड़ी व तस्करी मेें प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना नरेन्द्रनगर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ वन तस्कर वन सम्पदा की तस्करी हेतू आने वाले है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को चैकी जाजल के समीप एक संदिग्ध बुलेरो वाहन आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया गया तो वाहन में सवार लोग भागने का प्रयास करने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया।

वाहन की तलाशी के दौरान उसमें रखी काजल की लकड़ी के 101 गुटके बरामद हुए। पूछताछ में उन्होने अपना नाम कृष्ण पुत्र सिंध शाही निवासी ग्राम गंगी थाना घनसाली जिला टिहरी गढ़वाल, दिल बहादुर पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम गोठी जिला हुंगला नेपाल, राजेंद्र बहादुर पुत्र गोकन शाही निवासी ग्राम सुबोकालिया जिला कालीकोट नेपाल व लंकराज शाही पुत्र पुरोमल शाही बताया।

बताया कि उक्त लकड़ी के गुटके जिन्हें हमने गंगी घनसाली के जंगल से काटे है और हम इन्हें बेचने के लिए सहारनपुर उत्तरकृप्रदेश ले जा रहे थे। बहरहाल पुलिस ने उन्हे अग्रिम कार्यवाही हेतू वन विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया है। बरामद लकड़ी की कीमत दस लाख रूपये आंकी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here