गांजे और कच्ची शराब के साथ चार नशा तस्कर दबोचे

on

|

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने 1.5 किलोग्राम गांजा व 300 लीटर कच्ची शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी सीज किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं। जिसके लिए संदिग्धों तथा वाहनों की जांच के साथ तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान गढ़ी तिराहा श्यामपुर के पास एक स्कॉर्पियो कार (यूके 06एस 3500) को चेक किया। वाहन में चार लोग सवार थे। पुलिस को देख वाहन में सवार सभी लोग सकपका गए। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उससे 300 लीटर कच्ची शराब तथा 1 किलो 500 ग्राम गाजा भी बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जयंत कुमार निवासी गांधीपुरा थाना काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर, हर्ष देव निवासी गांधीपुरा थाना काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर, विक्रमजीत सिंह निवासी कांधला हेमपुर थाना रामनगर जिला नैनीताल, गुरु बिंद सिंह उर्फ सोनू निवासी ग्राम तुगड़िया डाम थाना रामनगर जनपद नैनीताल बताया।

आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित कच्ची शराब व गाजे को रामनगर नैनीताल से यहां तस्करी कर ला रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को भी सील कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here