चार दोस्तों ने एक को मौत के घाट उतारा

on

|

Four friends killed one

हरिद्वार। Four friends killed one हरिद्वार जिले के पथरी में पुरानी कुंडी में गंगा किनारे बैठ कर शराब पीने के दौरान पांच दोस्तों में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान चार दोस्तों ने एक को मौत के घाट उतार दिया और शव गंगा में बहा दिया।

गंगा का बहाव तेज होने के कारण शव नहीं मिल पाया। गंगा में गोताखोर युवक के शव को तलाश करने में लगे हुए है। बताया जाता है कि शाहपुर निवासी अभिषेक (20) व उसके चार दोस्त मंगलवार की शाम को पुरानी कुंडी में गंगा किनारे बैठ कर शराब पी रहे थे।

इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में चारों साथियों ने मारपीट करने के बाद अभिषेक को गंगा में फेंक दिया। जब देर रात तक अभिषेक घर नहीं पहुंचा तो अभिषेक के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

कुछ ग्रामीणों से पता चला कि अभिषेक व उसके चार दोस्तों को पुरानी कुंडी की ओर जाते हुए देखा गया था। जब अभिषेक के भाई छोटू उर्फ जयंत ने उसके दोस्तों से भाई के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकें। इसके बाद जयंत ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।

पुलिस ने अभिषेक के चारों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो चारों पुलिस को बरगलाते रहे। जब पुलिस ने सख्ती बरती तब चारों ने पुलिस के सामने सच्चाई उगल दी।

पुलिस के अनुसार पुरानी कुंडी में गंगा में अभिषेक के शव की तलाश जारी है। मृतक के भाई छोटू उर्फ जयंत की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जरा इसे भी पढ़े

पेपर लीक मामले में धामपुर से जेई गिरफ्तार
खन्नानगर गोलीकांड मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
सचिवालय रक्षक एवं कनिष्ठ सहायक की परीक्षाओं की होगी जांच : डीजीपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here