खन्नानगर गोलीकांड मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

on

|

Three absconding accused arrested in shooting case

हरिद्वार। Three absconding accused arrested in shooting case खन्नानगर गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को पुलिस ने 3 आरोपियों को हरिद्वार और चंडीगढ़ से दबोचा है। इसमें से एक आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम था।

हरिद्वार के खन्नानगर में बीजेपी के दो गुटों में विवाद हो गया था। विवाद इस कदर तूल पकड़ कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों की न केवल सरेराह पिटाई की थी, बल्कि अगले दिन दूसरे पक्ष के घर पर फायरिंग भी की थी।

इस गोलीकांड मामले में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 15 आरोपियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

हरिद्वार खन्नानगर गोलीकांड मामले में दो आरोपी तो पहले दिन ही पुलिस की पकड़ में आ गए थे, लेकिन बाकी आरोपियों ने पुलिस को नाकों चने चबाने को मजबूर कर दिया था।

पुलिस मुख्य पांच आरोपियों में से एक भी आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही थी, हालांकि बाद में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस गोलीकांड के मुख्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पर हरिद्वार एसएसपी ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

जिसके अगले दिन ही वारदात का मुख्य आरोपी और बीजेपी नेता विष्णु अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। विष्णु अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी।

जरा इसे भी पढ़े

सचिवालय रक्षक एवं कनिष्ठ सहायक की परीक्षाओं की होगी जांच : डीजीपी
पूर्व आईएएस यादव की पत्नी की कभी भी हो सकती गिरफ्तारी
गोलीकांड का मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here