आईपीएल टीम को लेकर हुए विवाद में दोस्त को मारी गोली, दो गिरफ्तार

on

|

नैनीताल। Friend shot in dispute over IPL team आईपीएल टीम बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान दोस्त पर ही गोली चलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 21 अप्रैल को सुशील कुमार मौर्य पुत्र किशन मौर्य निवासी आनन्दपुर द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया था कि किशन उर्फ बबलू द्वारा उनके भतीजे वेदान्त मौर्य को जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया गया है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह बेलबाबा मन्दिर के 500 मीटर की दूरी पर मोतिया लाईन के पास रामपुर रोड हल्द्वानी से हत्या के प्रयास के आरोपी किशन ठाकुर उर्फ बब्लू व उसके सहयोगी सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि सुशील मौर्य हमारा दोस्त था जिसके घर उनका आना-जाना रहता था। उसने बताया कि 20 अप्रैल को आईपीएल में टीम बनाने को लेकर उनका झगड़ा हुआ था जिस कारण मारपीट व गुस्से में आकर हम लोगो ने सुशील मौर्य पर तमंचे से फायर कर दिया गया था। बहरहाल पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here