कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने परिवार संग किया मतदान

on

|

मतदान के पश्चात गणेश गोदियाल परिजनों के साथ।

पौड़ी। Ganesh Godiyal voted with his family गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की और कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद जरूरी है।

शुक्रवार को प्रथम चरण के मतदान करने से पूर्व गणेश गोदियाल ने अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना की और जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद गोदियाल थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भटकोट में बने मतदान केंद्र में परिवार संग वोट डालने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उनकी माता पार्वती देवी, पत्नी सुनीता, बेटा कुलदीप और बहू अंकिता ने भी मतदान किया।

बता दें कि गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के सामने भाजपा ने अनिल बलूनी को उम्मीदवार बनाया है। सीट पर दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। अनिल बलूनी के समर्थन में जहां पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत कई स्टार प्रचारकों ने जनसभा और रैली की, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए सिर्फ प्रियंका गांधी ने जनसभा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here