भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, डॉक्टर की मौत

Government hospital wall collapses

चमोली। शनिवार दोपहर जिले के नारायणबगड़ के सरकारी अस्पताल परिसर में क्षतिग्रस्त दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में तत्कालिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ रिया घिल्डियाल ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताई थी। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग और व्यापारी स्तब्ध रह गए हैं। बीते 25 जून को भारी बारिश के कारण बहकर आए मलबे से अस्पताल की बांउड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी।शनिवार को क्षतिग्रस्त दीवार का  मरम्मत कार्य  किया जा रहा था।  

इस दौरान डा नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का जायजा ले रहे थे कि अचानक पहले से खोखलीइस दर्दनाक हादसे का पता चलते ही अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी और व्यापारी बचाव कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल डिमरी को रेस्क्यू कर अस्पताल में लाया गया और प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हो चुकी दीवार उनके उपर भरभराकर गिर पड़ी और वे  उसके नीचे दब गए।