प्राइवेट विद्यालयों की लूट पर शासन सख्त : मोर्चा

on

|

मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी।

विकासनगर।Government is strict on looting of private schools जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नामी-गिरामी प्राइवेट अशासकीय विद्यालयों द्वारा लेट फीस व अन्य फीस के नाम पर अभिभावकों से हो रही लूट को बंद कराने हेतु ज्ञापन सौंपा था, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

उक्त के क्रम में शासन द्वारा निदेशक, विद्यालयी शिक्षा को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके क्रम में निदेशक द्वारा प्रदेश के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए। अभिभावकों के हितों को लेकर मोर्चा का प्रयास अनवरत जारी है। नेगी ने कहा कि प्रदेश भर में वैसे तो नामी-गिरामी प्राइवेट, अशासकीय विद्यालयों द्वारा लेट फीस एवं अन्य कई प्रकार से अभिभावकों को लूटने का काम किया जाता है, लेकिन इस कड़ी में डीपीएसजी स्कूल्स द्वारा लेट फीस व अन्य फीस के नाम पर अभिभावकों को लूटने का काम किया जा रहा था|

उक्त विद्यालय पर पूर्व में मोर्चा के प्रयास से चाबुक चल चुका है, जिसके चलते इस विद्यालय से लूट खत्म हो चुकी है तथा इस विद्यालय के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई भी गतिमान है। मोर्चा अभिभावकों से आवाह्न करता है कि इस लूट के खिलाफ एकजुट हों। मोर्चा किसी भी हालत में अभिभावकों का शोषण नहीं होने देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here