राज्यपाल ने 9वें स्मार्ट सिटी एक्सपो में प्रतिभाग किया

on

|

नई दिल्ली/देहरादून| Governor participated in the 9th Smart City Expo देश में विकसित हो रही 100 स्मार्ट शहरों का नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में 9वीं स्मार्ट सिटी इंडिया स्मार्ट एक्सपो 2024 आयोजन किया जा रहा है, जिसके प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया।

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सभी स्मार्ट सिटी द्वारा दिल्ली में स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो 2024 का आयोजन की जा रहा है एक्सपो 17 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मॉस्को सरकार के मंत्री सर्गे चेरेमिन एवं केपीएमजी प्रमुख नीलाचल मिश्रा उपस्थित रहे।

दिल्ली में आयोजित एक्सपो में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड भी प्रतिभाग कर रहा है। माननीय राज्यपाल द्वारा सभी प्रतिभाग करने वाले शहरों के प्रतिभागियो को शुभकामनाएँ दी तथा उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के स्टॉल का निरीक्षण भी किया। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड को देहरादून स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के विषय में अवगत कराया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून स्मार्ट सिटी के स्टाल्स और परियोजनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा 16 परियोजनाओं को पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जा चुका है। उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

माननीय राज्यपाल द्वारा 2023 के ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सर्लतापूर्वक सम्पन्न होने कि उपरांत भविष्य में उन्नति एवं उत्तराखण्ड के विकास की नयी संभावनाओ के दृष्टिगत एवं सभी को देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिकता एवं प्राकृतिक सुन्दरता का भ्रमण करने हेतु आमन्त्रित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here