डेंगू, मलेरिया रोकथाम के लिए एनएचएम मिशन निदेशक ने दिए दिशा-निर्देश

on

|

एनएचएम निदेशक बैठक लेते हुए।

देहरादून। Guidelines for prevention of dengue प्रदेश में आगामी महीनों में वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम एवं नियंत्रण पर राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला तथा समीक्षा बैठक का आयोजन स्वास्ति एस भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया द्वारा बैठक में सभी जनपदों को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों में समस्त डेंगू संबंधित औषधियां, मछरदानी, जांच किट एवं अन्य सामग्रियों का समयान्तर्गत क्रय कर लिया जाए। मिशन निदेशक ने यह भी निर्देश दिए की शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू लार्वा के पनपने के स्थान को चिन्हित कर नष्ट करें एवं जन समुदाय में वृह्द प्रचार-प्रसार करें। एन.एच.एम. मिशन निदेशक द्वारा संबंधित अधिकारियों को आदेशित कर पंचायती राज विभाग, ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित करते हुए डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण की कार्यवाही करें।

ब्लॉक स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करें। स्कूलों में भी दिशा-निर्देश जारी करें जिसमें स्वच्छता एवं पूरी यूनिफॉर्म संबंधित दिशा निर्देश हों। बैठक में डॉ पकंज सिंह, प्रभारी अधिकारी, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से डेंगू स्थिति के बारे में जनपदवार बताया गया।

उन्होंने सभी जनपदों को दिशा निर्देश दिये कि आगामी माहों में डेंगू रोग के प्रसारण के दृष्टिगत अभी से समयान्तर्गत तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। आशाओं द्वारा घर-घर जाकर डेंगू के लार्वे को पनपने से रोकने एवं प्रचार-प्रसार पर तेजी लाने को निर्देशित किया। बैठक में जनपदों के कार्यक्रम अधिकारी, एपिडिमियोलाजिस्ट, जिला मलेरिया अधिकारी, वेक्टर जनित रोग कसल्टेंट आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here