गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप

on

|

Guldar’s body found

पौड़ी। Guldar’s body found गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज के तहत कोट ब्लॉक के सौड़ गांव में वन विभाग को गुलदार का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया है।

वहीं, वनाधिकारियों ने गुलदार की मौत का कारण आपसी संघर्ष बताया है। गुलदार की उम्र करीब तीन साल आंकी गई है। पौड़ी रेंज के रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग राजमार्ग पर सबदरखाल कस्बे के सौड़ गांव के समीप एक गुलदार के मरे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पौड़ी रेंज पहुंचाया।

रेंजर भट्ट ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब 3 साल रही होगी। गुलदार के शरीर के देखकर लग रहा है कि वह एकदम स्वस्थ रहा होगा। गुलदार की मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।

जरा इसे भी पढ़े

डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों को किया सम्मानित
ग्रामीण निर्माण विभाग को गैर अभियान्त्रिकी विभागों की कार्यदायी संस्था बनाया जायेगा : महाराज
नई शिक्षा नीति एक क्रांतिकारी परिवर्तन है : सीएम धामी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here