हंस फाउंडेशन ने आपदा पीड़ितों के लिए दिए 11 करोड़

on

|

Hans Foundation gave 11 crores

देहरादून। Hans Foundation gave 11 crores मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंप कार्यालय में हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

इसके लिए सीएम धामी ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हंस फाउंडेशन की ओर से राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है।

राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउंडेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है। कोरोना काल में भी हंस फाउंडेशन द्वारा अनेक तरह से सेवा के कार्य किए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रहा है।

साल 2022 में कोरोना के दौरान हंस फाउंडेशन ने सरकार की मदद की थी। हंस फाउंडेशन ने तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ 51 लाख रुपए का चेक भेंट किया था।

साल 2021 में हंस फाउंडेशन ने प्रदेश के 12 सरकारी डिग्री कॉलेजों को 50-50 लाख की धनराशि देने का ऐलान किया था। जुलाई 2021 में हंस फाउंडेशन ने राज्य को 30 एम्बुलेंस भेंट की थी. साथ ही 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान दिए थे।

जरा इसे भी पढ़े

परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग
राज्य में वक्फ की हजारों एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा है : शादाब शम्स
पेपर लीक मामले में गुमराह कर रही सरकार : सेमवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here