हरिद्वार पंचायत चुनाव के मतदान 26 सितंबर को

on

|

Haridwar panchayat election polling on 26 september

हरिद्वार। Haridwar panchayat election polling on 26 september हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 26 सितंबर को मतदान होगा और 28 को परिणाम जारी होंगे। जिले में कल बृहस्पतिवार से चुनाव आचार संहिता धारा 144 लागू होगी।

हाईकोर्ट ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार को अगस्त के पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए थे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई थी।

हरिद्वार निवासी रंजन त्यागी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अगस्त पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी कर देगा।

प्रदेश सरकार की ओर से महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने कोर्ट को बताया कि सरकार किसी प्रकार का विलंब नहीं कर रही है और ना ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि निकायों व पंचायतों का परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया है। आरक्षण का कार्य जारी है।

जरा इसे भी पढ़े

एनएचएम में 1071 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती
भर्ती घोटाला : सीबीआई जांच की मांग को लेकर भुवन कापड़ी पहुंचे हाईकोर्ट
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का हुआ शुभारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here