दून पहुंचने पर पूर्व सीएम हरीश रावत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

on

|

Harish Rawat was welcomed by the workers

देहरादून। Harish Rawat was welcomed by the workers देहरादून पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत का उनके निवास स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और माल्यार्पण करके स्वागत किया और कांग्रेस की अग्रिम जीत की उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह जीत जनता जनार्दन की जीत होगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत होगी, भाजपा की जन विरोधी नीतियों ने प्रदेश को विकास की राह से पीछे धकेल दिया है। कांग्रेसी सरकार बनने पर विकास के पहिए को तेजी से चलाया जाएगा।

स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्याय पूरन सिंह रावत, महामंत्री मनीष कुमार, प्रवक्ता डॉ आर पी रतूड़ी, विनोद चौहान, राहुल प्रियंका गांधी सेना के अध्यक्ष मदनलाल, हरीश रावत विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष गुल मोहम्मद, सुनील नौटियाल, मुस्तफा, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत, राजेश वालिया, सुनील जुयाल, राजकुमार जयसवाल, एसबी थापा, नेक बहादुर पांडे, कैलाश ठाकुर, डीपी बोरा समेत अन्य कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here