बर्फबारी से हेमकुंड साहिब यात्रा बाधित

on

|

Hemkund Sahib Yatra disrupted due to snowfall

चमोली। Hemkund Sahib Yatra disrupted due to snowfall सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में बीती देर शाम से ही बर्फबारी जारी रही। हेमकुंड साहिब में 2 फीट तक बर्फ जम चुकी है। ऐसे में प्रशासन ने हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में ही रोक दिया है। बर्फबारी के चलते फूलों की घाटी जाने वाले सैलानियों को भी रोका गया है।

चमोली पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे ने बताया कि हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर घांघरिया और गोविंदघाट में रोका गया है। मौसम साफ होते ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड की तरफ भेजा जाएगा।

वहीं, पुलिस ने खराब मौसम के चलते ऋषिकेश, श्रीनगर, नगरासू गुरुद्वारे में रुके हुए यात्रियों से फिलहाल आगे की यात्रा न करने की अपील की है। बीते दिनों भी हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई थी. हेमकुंड पहुंचे तीर्थयात्रियों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया था। आज भी मौसम खराब है और बर्फबारी हो रही है।

मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। बता दें कि बीती 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले थे। इस बार सरकार और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की संख्या भी निर्धारित की है। ऐसे में इस बार एक दिन में 5000 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने की अनुमति दी जा रही है।

जरा इसे भी पढ़े

अग्निपथ को लेकर यूकेडी का मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन, पीएम को भेजेंगे ज्ञापन
सीएम धामी क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी अभियान में हुए शामिल, दिलाई स्वच्छता की शपथ
सतपाल महाराज ने ढोल दमाऊ के साथ किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here