तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने बच्चों के बीच पहुंचकर मनाई होली

on

|

बच्चों के साथ होली मनाते हुए।

देहरादून। Holi celebrated among children तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अडॉप्ट किए गए 18 जरूरतमंद बच्चों के साथ होली मनाई गई । इस मौके पर तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक उनके साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक प्रशिक्षण केंद्र चलाया जाता है जहां पर 18 बच्चे जो की भिक्षावृत्ति में संलिप्त थे को रेस्क्यू कर के उनको निशुल्क शिक्षा वी खाना दिया जा रहा है|

वही दो लड़कियों को मुफ्त में सिलाई सिखाई जा रही है होली के मौके पर तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की संरक्षक एडवोकेट अंजना साहनी ,मधु मरवा , स्वाति उनियाल सहित तेजस्विनी बिजनेस एसोसिएशन की देहरादून चैप्टर हेड त्रिशला मलिक एवं तेजस्विनी ग्रुप की फाउंडर प्रिया गुलाटी ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनका पिचकारी गुब्बारे वह रंग वितरित किए साथ ही उनके साथ होली मनाई। इस मौके पर सभी की एक राय थी कि खुशियां बांटने से बढ़ती है और इन बच्चों के बीच आ कर सभी को बहुत अच्छा लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here