देह व्यापार का धंधा चलाने वाला होटल संचालक गिरफ्तार, दो होटल सीज

on

|

होटल में छापा मारते पुलिस।

Hotel operator arrested for body trade business

देहरादून। Hotel operator arrested for body trade business अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल संचालक को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरफ्तार किया गया है, एक पीड़ित महिला को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। चेकिंग के दौरान दो होटल अवैध गतिविधियों व अनियमितताएं मिलने पर सीज किए गए हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देशित किया गया हैं।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निर्देशन में देहरादून की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में मुखबिर तन्त्र के माध्यम से पतारसी-सुराग रसी की जा रही थी। विभिन्न सूचना माध्यम व मुखबिर खास के द्वारा कुछ होटलों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

प्राप्त सूचना के आधार पर गोपनीय जानकारी की गई तो हरिद्वार बाइपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला के संचालक द्वारा होटल में आने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस उपलब्ध कराये जाने की जानकारी मिली,  जिस पर टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को साथ लेकर होटल लीला पर दबिश दी तो होटल संचालक, एक महिला के साथ मिला, मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

होटल को सील किया गया है

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उस पर चार बच्चों की जिम्मेदारी होने व आर्थिक तंगी के कारण मजबूरी में जब होटल संचालक द्वारा उसे सेक्स सर्विस देने के बदले अच्छे पैसे देने की बात कही तो मजबूरी में उसके द्वारा हामी भर दी।

काफी समय से होटल संचालक के बुलाने पर होटल में आए ग्राहकों को यह सर्विस दे रही थी, मौके से पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया। होटल को सील किया गया है।

पूछताछ में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की होटल लीला के संचालक भरत सिंह द्वारा होटल लीज पर लिया गया था तथा फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण ग्राहकांे की कमी रहती थी,  इस कारण उसने होटल के कमरे अनैतिक देह व्यापार के लिए देने शुरू कर दिए।

होटल में ग्राहक आने व उनके द्वारा सेक्स सर्विस की डिमांड करने पर संचालक द्वारा संपर्क में आई महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को सर्विस दी जाती थी व ग्राहकों से पैसा लेकर उसका कुछ हिस्सा सर्विस देने वाली महिला को दिया जाता था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में होटल संचालक भरत सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह निवासी ग्राम हरगांव पोस्ट ऑफिस व तहसील आदिबद्री जनपद चमोली हाल पता 4 विष्णु विहार निकट रेलवे क्रॉसिंग थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून, उम्र 46 वर्ष शामिल है।

पुलिस ने 1 मोबाइल फोन एवं 7 आपत्ति जनक सामग्री व 01 विजिटर रजिस्टर बरामद किया है। वहीं, सहारनपुर रोड पर स्थित होटल किंगफिशर पर अवैध क्रियाकलापों की सूचना पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान होटल संचालक द्वारा होटल में अनियमितताएं बरते जाने पर संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त होटल को बंद कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here