पत्नी की गला घोटकर हत्या कर पति फरार

on

|

Husband absconded after strangulating his wife

हरिद्वार। Husband absconded after strangulating his wife जनपद हरिद्वार में गृह कलेश के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जंनपद के श्यामपुर थाना क्षेत्र में आपसी कलह के चलते पति ने पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को कमरे में ही छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया। इसके बाद जब मकान मालकिन किसी काम से कमरे में पहुंची तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने महिला के शव को कमरे में पड़ा देखा।

इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। जबकि आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here