14-15 नवंबर को होगा आईजेयू का राष्ट्रीय अधिवेशन

on

|

देहरादून। IJU national convention देश भर में विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को देश के बाइस राज्यों के सौ से अधिक जाने-माने पत्रकार आगामी 14 व 15 नवम्बर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एकजुट हो कर मंथन करेंगे।

पत्रकारों का यह महाकुंभ आईजेयू के बैनर तले जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की जिला देहरादून इकाई की एक अहम बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पत्रकारों की लम्बित समस्याओं पर गहन मंथन करने के साथ-साथ नवम्बर माह में आयोजित होने वाले अधिवेशन को लेकर व्यापक रणनीति भी तय की गई।

परेड ग्राउंड स्थित उज्जवल रेस्टोरेंट में अयोजित इस बैठक में प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने शिरकत करते हुए सदस्यों से आगामी नवम्बर माह में पत्रकारों के अधिवेशन की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता व प्रदेश महामन्त्री गिरीश पंत ने कहा कि आगामी नवम्बर माह में देहरादून में होने वाले पत्रकारों के महाकुंभ कि अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा शीघ्र ही यूनियन की एक स्मारिका प्रकाशित की जायेगी। बाइस राज्यों से पत्रकार देहरादून आएंगे और पत्रकारों की समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक कोर कमेटी का गठन भी किया जाएगा जिसमें सभी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं, जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल जनवरी 2025 तक बढ़ाने और जिला इकाई की और से प्रदेश कार्यकारिणी को अधिवेशन में सहयोग स्वरूप 21 हजार रूपये दिये जाने का भी प्रस्ताव पास किया गया है।

बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, एसपी उनियाल, अधीर मुखर्जी, सतीश पुण्डीर, सुरेन्द्र कोठियाल,जिला महामंत्री मूलचंद शीर्षवाल, मुकेश सिंघल, किशन सिंह गुसाई, दीपक गुप्ता, जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह नजर, अभिनव नायक, जिला कोषाध्यक्ष ज्योती भट्ट ध्यानी, गिरीश चंद तिवाड़ी, मौहम्मद खालिद, बलदेव चंद भट्ट, विजय लक्ष्मी तिवारी, रक्षा शर्मा, आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here