ईरानी गैंग का लीडर गिरफ्तार

on

|

Irani gang leader arrested

पंद्रह लाख की नकदी व गहने बरामद

देहरादून। Irani gang leader arrested उत्तराखण्ड पुलिस ने अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के लीडर को पुलिस ने चुराए गए 15 लाख के जेवर और नगदी सहित गिरफ्तार किया है। इसके दो साथी अभी फरार है।

जनपद टिहरी गढ़वाल में इस गिरोह ने चार और जनपद देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में दो चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। गैंग के सभी सदस्य कठुआ जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। दो अन्य सदस्यों को पुलिस तलाश रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर ने थाना मुनिकीरेती में इन वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि नौ मार्च को थाना कीर्तिनगर के अंतर्गत मलेथा निवासी केशव राणा के घर में दिनदहाड़े ताला तोड़कर जेवर चोरी हुई थी। इसी दिन कीर्ति नगर क्षेत्र के बागवान निवासी भरत सिंह के यहां भी सोने चांदी की ज्वेलरी चोरी हुई थी।

इसी तारीख में थाना देवप्रयाग के अंतर्गत मूल्यागांव निवासी विनीता देवी के यहां की मकान का ताला तोड़कर चोरी हुई थी। थाना नरेंद्र नगर क्षेत्र में भी चोरों ने एक मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का छत्र और माता की मूर्ति से सोने की नथ चुरा ली थी। इन चोरियों के खुलासे के लिए कीर्ति नगर थाना सहित एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here